बस्ती मे एक ही ज़मीन का दो बार बैनामा करने वाला शातिर धराया
बस्ती, 16 मार्च। सोनहा थाने की पुलिस ने प्रपत्रों का हेरफेर कर जमीन का बैनामा करने वाला वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक तारकेश्वर यादव ने टीम की मदद से स्थानीय पर दर्ज मुकदमे मे वांछित तिलकराम पुत्र पहलू निवासी रैकवार थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती, को उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया।
आरोप है कि प्रपत्रों में हेराफेरी कर अभियुक्त ने जमीन को लखपाती पत्नी तिलकराम निवासी अजगैवा जंगल थाना गौर जनपद बस्ती को बैनामा कर दिया था। उसी गाटा को फर्जीवाड़ा करते हुये वर्ष 2023 मे श्रीमती नीलम पत्नी राम स्वरुप निवासी ग्राम मनवा थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती, को भी बैनामा कर दिया थां। पैसा वापस मांगने पर अभियुक्त ने नीलम को धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




