बस्ती, 13 मार्चः परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में प्रदेश में प्रवर्तन कार्यवाही पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में 10 मार्च से 16 मार्च 2026 तक कर बकाये में संचालित वाहनों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त आदेश के क्रम में 12 मार्च को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्री कर अधिकारी, एवं पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के अन्तर्गत 15 वाहन चालान किये गये। कुल 09 वाहनों को विभिन्न थानों में कर बकाया, फिटनेस, परमिट, बीमा, ओवरलोड तथा अन्य अभियोग में निरूद्ध किया गया। इसमें थाना पैकोलिया में 06 वाहन बंद किये गये जिसमें 4 ट्रक, 1 वैन एवं 1 मैजिक, एक ट्रक ओवरलोड, दो स्कूल बस शामिल है। वाहनों से कुल रू0 1.25 लाख प्रशमन शुल्क एवं 44 हजार टैक्स की वसूली की गई। उक्त अभियान में सुरेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्री कर अधिकारी, अवधेश तिवारी, यातायात निरीक्षक एवं प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




