लखनऊ में रवीना त्यागी को मिली डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी
यूपी डेस्कः 2014 बैच की आईपीएस रवीना त्यागी अब राजधानी लखनऊ की ट्राफिक संभालेंगी। राजधानी मे एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत डीसीपी ट्रैफिक पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी कमलेश दिक्षित को उनके पद से हटा दिया गया है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार अब इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को सौंपी गई है। वहीं आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार यादव को डीसीपी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है।
इस बदलाव को राजधानी में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक खास कदम माना जा रहा है। नई नियुक्ति के बाद आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी अब राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालेंगी। लखनऊ में बढ़ते वाहनों और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यह पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। राजधानी के प्रमुख चौराहों, व्यस्त बाजारों और हाईवे मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना डीसीपी ट्रैफिक की प्रमुख जिम्मेदारी होती है।
माना जा रहा है कि रवीना त्यागी लखनऊ की ट्राफिक कन्ट्रोल के लिये कई अहम फैसले ले सकती हैं। आईपीएस रवीना त्यागी 2014 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं। इससे पहले वह लखनऊ में डीसीपी मध्य के पद पर कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा कानपुर में डीसीपी ट्रैफिक के रूप में भी उन्होंने अहम जिम्मेदारी निभाई है। रवीना त्यागी यूपी के आइ्रआरएस अधिकारी गोरव गर्ग की पत्नी हैं।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




