त्योहारों के मद्देनज़र रुधौली पुलिस की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग अभियान
बस्ती जनपद के रुधौली क्षेत्र में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रुधौली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में वाहनों की गहन जांच की।
इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए लोगों से पूछताछ भी की गई, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। चेकिंग अभियान के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकुमार, हेड कांस्टेबल अजय सिंह चौरसिया, धीरेंद्र दुबे, रितिक कुमार और अनुभव यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अनूप बरनवाल पिछले एक दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं। वर्ष 2012 से 2017 तक उन्होंने दैनिक जागरण मे सेवायें दिया। मई 2025 से जनवरी 2026 तक दैनिक भास्कर डिजिटल मे भी सेवायें दे चुके हैं। 2017 से अब तक “मीडिया दस्तक न्यूज” के माध्यम से लगातार जनहित के मुद्दों पर निर्भीक पत्रकारिता कर रहे हैं। अनूप संवेदनशील व्यक्ति हैं और कमजोर लोगों की आवाज उठाना उनकी आदत बन चुकी है।



