प्रैक्सिस विद्यापीठ रुधौली में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
- रुधौली, 17 मार्
:
प्रैक्सिस विद्यापीठ, रुधौली में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक सुशांत कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य पंकज शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक सुशांत कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने छात्रों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उप-प्रधानाचार्य गिरिजेश साहू सहित सभी शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम वॉलीबॉल रोमांचक मुकाबले में टीम B विजेता रही। रस्साकसी कक्षा 9वीं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्रिकेट टीम B ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। कैरम बोर्ड सौम्या गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी टीम B विजेता रही।
खो-खो छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। लंबी कूद प्रतियोगिताबा लिका वर्ग अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।बालक वर्ग प्रथम – अभयदीप मिश्रा (18 फीट),द्वितीय – दिव्यांश (14 फीट) प्राप्त किया
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा आयोजन का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

अनूप बरनवाल पिछले एक दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं। वर्ष 2012 से 2017 तक उन्होंने दैनिक जागरण मे सेवायें दिया। मई 2025 से जनवरी 2026 तक दैनिक भास्कर डिजिटल मे भी सेवायें दे चुके हैं। 2017 से अब तक “मीडिया दस्तक न्यूज” के माध्यम से लगातार जनहित के मुद्दों पर निर्भीक पत्रकारिता कर रहे हैं। अनूप संवेदनशील व्यक्ति हैं और कमजोर लोगों की आवाज उठाना उनकी आदत बन चुकी है।




