
जौनपुर मे बाजार गई महिला संग गैंगरेप
यूपी डेस्कः जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि शाहबाबा मजार पर मत्था टेककर घर लौटते समय तीन लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर वह शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मजार पर दर्शन के लिए गई थी।
देर शाम घर लौटते समय रास्ते में गांव के ही तीन लोग मिले, जिन्होंने उसे घर तक छोड़ने का कहकर कार में बैठा लिया। रास्ते में आरोपियों ने कार में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और फिर उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर झाड़ियों में ले गए। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे रेलवे फाटक के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उन्होंने पहले ही महिला के खिलाफ पैसे के लेनदेन को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आपसी रंजिश के चलते महिला ने आरोप लगाए गए होंगे। फिलहाल जांच की जा रही है।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




