गोरखपुर मे मॉर्निंग वाक पर निकले भाजपा नेता की चाकू मारकर हत्या
यूपी डेस्कः सीएम सिटी गोरखपुर में चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले के बाद राजकुमार चौहान जान बचाने के लिये करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उन दोबारा हमला कर दिया और मरने के बाद वहां से भागे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी तत्काल बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके। हत्या से 18 घंटे पहले राजकुमार चौहान फेसबुक पर आखिरी पोस्ट किया। लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं।
राजकुमार चौहान ने 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल के साथ एक रील पोस्ट की। लिखा- हमारे प्रिय गुरु जी राज्यसभा सांसद जी। इससे पहले 9 मार्च को राजकुमार ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ की रील पोस्ट की। राजकुमार चौहान के फेसबुक पर 40ज्ञ फॉलोवर्स हैं। एक पोस्ट में पिता के लिए लिखा- पिता एक वट वृक्ष है जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं।
राजकुमार चौहान 16 मार्च को फेसबुक पर करीब 28 मिनट तक लाइव रहे। इस हृदय विदारक घटना के बाद से बरगदवा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से काफी आहत और भयभीत हैं। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और गश्त बढ़ा दी है।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




