बस्ती मे डीजे संचालक ने लगाई फांसी
बस्ती, 17 मार्च। कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी मुस्तहकम गांव में एक 40 वर्षीय युवक का शव छप्पर में रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। प्रथमदृष्टया इस घटना को लोग सुसाइड केस मान रहे हैं। मृतक की पहचान अर्जुन सोनी (40) पुत्र दयाराम सोनी के रूप में हुई है। वह डीजे चलाकर परिवार चलाता था। सोमवार रात लगभग 12 बजे चौराहे से अपने घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे।
परिजनों ने रात भर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नही चला। मंगलवार की सुबह मृतक के भाई की पत्नी घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित छप्पर में झाड़ू लगाने पहुंची, तो उन्होंने अर्जुन का शव छप्पर के बड़ेर से रस्सी के सहारे लटका देखा। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गये। अर्जुन सोनी गायघाट बाजार में ’एके डीजे’ नाम से डीजे की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे हैं। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज गायघाट राकेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




