नानी की शिकायत पर दम्पति गिरफ्तार, मासूम की हत्या का आरोप
यूपी डेस्कः लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक और उसकी दूसरी पत्नी को अपने चार वर्ष के बेटे की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दंपति की पहचान भीष्म खरबंदा (35) और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी खरबंदा (30) के रूप में हुई जिन्हें पुलिस ने बच्चे की नानी की शिकायत के बाद नेहरू युवा केंद्र के पास गिरफ्तार किया।
बच्चे को जन्म देने वाली मां का कुछ साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। पुलिस को शिकायती पत्र देकर मासूम की नानी ने उसकी सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुधा ने कहा, नाती अर्नव खरबंदा की मृत्यु का समाचार पर हम लोग आनन-फानन में सपरिवार अपने दामाद भीष्म खरबंदा के घर पहुंचे तो देखा कि मेरा नाती अर्नव का शव यहां एक बरामदे में रखा था और उसपर चादर डाला गया था।’’
सुधा ने शिकायत में कहा,’’जब हम लोगों ने चादर हटाकर बच्चे को देखा तो उसके शरीर पर कई जगह पर चोट और घाव के नीले निशान थे, जैसे कि उसे बेरहमी से उसे मारा-पीटा गया हो तथा पैरों पर किसी चीज से जलाया गया है। संपत्ति के लालच में मेरे नाती अर्नव (साढ़े चार) की मेरे दामाद एवं उसकी दूसरी पत्नी ने हत्या कर दी।’’ पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां का कुछ साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि भीष्म और रागिनी ने संपत्ति के लालच में चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। अधिकारी के अनुसार पुलिस ने अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कई चीजें बरामद कीं, गई हैं। कार्यवाही चल रही है।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




