चित्रांश क्लब महिला विंग का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न, संजू रीवास्तव बनीं जिलाध्यक्ष
मीडिया दस्तक संवाददाता, बस्ती (रत्नेन्द्र पाण्डेय)। प्रेस क्लब सभागार में रविवार को सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब के महिला विंग का शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाया। नई कार्यकारिणी में संजू श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, प्रिया गुप्ता उपाध्यक्ष, संज्ञा श्रीवास्तव महामंत्री, गुंजन गुप्ता संघठन मंत्री, सीमा गुप्ता सूचना मंत्री मनोनीत की गई हैं।
इसी क्रम मे प्रतिभा रतना शुक्ला, रेनू माथुर, बिंदु चौधरी, सीमा देवी, सरिता श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, पूजा पांडे, अनुपम चौधरी, राधा गुप्ता, कविता गुप्ता को संस्था को सदस्य नामित किया गया है। संस्थापक संस्थापक राजेश चित्रगुप्त व क्लब संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह नें पुष्प गुछ देकर सभी का स्वागत किया। मौके पर रेखा चित्रगुप्त, अजय श्रीवास्तव, रत्नेंद्र पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, उदयशंकर श्रीवास्तव, लक्ष्मी अरोरा, नन्हे शुक्ला, शेषनारायण गुप्ता, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, संज्ञा श्रीवास्तव आदि मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन अर्चना श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजू श्रीवास्तव, संयोजक लक्ष्मी अरोरा, महामंत्री संज्ञा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रागिनी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सविता श्रीवास्तव, सुमन, उपाध्यक्ष प्रिया गुप्ता, संगठन मंत्री गुंजन गुप्ता, सूचना मंत्री सीमा गुप्ता को शपथ ग्रहण कराया गया। चित्रांश क्लब महिला विंग की संस्थापिका रेखा चित्रगुप्त, संरक्षिका संध्या दीक्षित, प्रतिमा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव ने क्लब के क्रियाकलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि समाजसेवा का क्षेत्र बेहद चुनौतीपूर्ण है। एक सामाजिक कार्यकर्ता को परिवार से लेकर समाज तक सभी से सामंजस्य बनाकर लक्ष्य के लिये आगे बढना होता है।
शपथग्रहण समारोह को राजमाता आसिमा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, अंकुर वर्मा, डा. अर्चना, पूजा पाण्डेय, मयंक श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, अशोक श्रीवास्तव, शेषनरायन गुप्ता, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, आदर्श कुमार श्रीवास्तव आदि ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि क्लब ने अपने कार्यो से पहचान बनाया है। कार्यक्रम का संचालन अर्चना श्रीवास्तव ने किया। संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने सभी के प्रति आभार जताया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से जी रहमान, अतुल चित्रगुप्त, उदयशंकर श्रीवास्तव, अजय गोपाल श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय और बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




