गरीबों, पिछड़ों के लिये आखिरी सांस तक लड़े बाबू शिवदयाल-महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती, 13 मार्च। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को उनकी जयंती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि हमंे बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के जीवन संघर्ष,उद्देश्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा।
उन्होने वंचितों, शोषितों और समाज के कमजोर लोगों को उनका हक दिलाने के लिये विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष किया। सपा के पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, राजेन्द्र चौरसिया, लक्षमण चौरसिया, मो. स्वालेह, दयाशंकर मिश्र, आर.डी. निषाद, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी आदि ने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया ने जीवन भर पिछड़ों दलितों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़ी।
उन्होंने डॉक्टर बीआर आंबेडकर के साथ भी मिलकर काम किया। चौरसिया ने बीएससी के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की उनका शुमार देश के नामवर वकीलों मे होता था। लोक अदालत गठन का श्रेय भी चौरसिया को जाता है। वह प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। जयन्ती पर पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के योगदान पर मुख्य रूप से शिवपूजन चौरसिया, जयराम चौरसिया, शोभनाथ चौरसिया, पंकज चौरसिया, नारेन्द्र चौरसिया, गौरीशंकर, अंकित यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




