सोने चांदी के दाम मे आई भारी गिरावट
नेशनल डेस्कः वैश्विक बाजार में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू मांग में कमी के चलते शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना करीब 1,748 रुपये सस्ता हो गया, जबकि चांदी का भाव घटकर 2,59,951 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के रेट के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 1,58,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार दोपहर में भी 24 कैरेट सोना 1,59,624 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था।
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी का भाव घटकर 2,59,951 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। गुरुवार शाम को चांदी का रेट 2,68,301 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस तरह एक दिन में चांदी की कीमत करीब 8,350 रुपये प्रति किलो तक गिर गई। वहीं गुरुवार सुबह चांदी 2,63,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
सर्राफा बाजार में शुक्रवार को अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमतें भी नीचे आईं। इन कीमतों में जीएसटी और करीब 3 प्रतिशत तक का मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक[metaslider id=563] डॉलर को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे सोने की मांग पर असर पड़ा है। इसके अलावा घरेलू बाजार में शादी-विवाह का सीजन खत्म होने से मांग में कमी आई है, जिसका असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
23 कैरेट सोना 1,57,920 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,45,236 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,18,916 रुपये प्रति 10 ग्राम, 14 कैरेट सोना 92,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




