
बस्ती, 13 मार्च। बस्ती सदर तहसील के रामपुर मेडिकल कालेज के पीछे स्थित भूमि पर तत्कालीन लेखपाल शी प्रजापति के द्वारा विपक्षी से मिलकर अवैध कब्जा कराकर अवैध निर्माण कराये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महंथ गिरिजेश दास के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मण्डलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
मांग किया कि लेखपाल के विरूद्ध कार्रवाई और अवैध कब्जे को हटाया जाय।
मण्डलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन में महंथ गिरिजेश दास ने कहा है कि बस्ती सदर तहसील के ग्राम रामपुर, थाना मुण्डेरवा के गाटा सं० 333म पर तत्कालीन लेखपाल शीला प्रजापति की मिली भगत से उक्त कीमती भूमि पर माह जून 2025 में रामपुर निवासी इबरार पुत्र ऐश मोहम्मद से गाटा सं०-333म पर निजी लाभ हेतु तत्कालीन लेखपाल ने अवैध कब्जा कराकर पक्का निर्माण करा दिया।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों व हिन्दू जनता के लोगों द्वारा उन्हें बताया गया कि तत्कालीन लेखपाल के द्वारा अपने हल्का क्षेत्र में अपने कार्यकाल में तमाम लोगों को ग्राम समाज व सरकार की जमीनों पर अवैध कब्जा करा दिया गया है। ग्रामीणों के सूचना व समाचार पत्रों में गाटा सं0-333म के सम्बन्ध में हो रहे अवैध निर्माण के सम्बन्ध में प्रकाशन के बावजूद भी नहीं रोका गया।
उन्होने मांग किया है कि प्रकरण जनहित व सरकार हित में है. सरकार की क्षति हो रही है। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर अवैध कब्जे में शामिल तत्कालीन लेखपाल व दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कराते हुये अवैध कब्जे को हटवाया जाय। ज्ञापन देने के दौरान सौरभ बोस , सुभाष यादव , अजय कन्नौजिया ,हेमंत सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




