बिजनौर मे गुलदार के हमले से बच्ची की दर्दनाक मौत
बिजनौर, उ.प्र.। रविवार सुबह करीब 10 बजे मां भाई के साथ खेतों पर गई 10 साल की अदिति को गुलदार उठा ले गया। यह मामला नहटौर क्षेत्र के गांव मुकर्रमपुर में हादसा हुआ है। गुलदार ने बच्ची को लहूलुहान हालत मे कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया। बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बालिका अपनी मां और भाई के साथ खेत से घर लौट रही थी, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और गर्दन दबोचकर जंगल की ओर खींच ले गया। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया।
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। रविवार सुबह करीब 10 बजे अतुल की पत्नी पिंकी अपनी बेटी अदिति (10) और बेटे आदित्य के साथ खेत से काम निपटाकर घर लौट रही थीं। रास्ते में झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक अदिति पर हमला कर दिया। मां के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। अदिति चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी और गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।



