गायत्री मंदिर मे हुआ होली मिलन समारोह
बस्ती, 15 मार्च। गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक, ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में होली मिलन समारोह 3 बजे से प्रारम्भ हुआ। गुरु-गायत्री की वंदना के बाद मुख्य अतिथि राजमाता बस्ती आसमा सिंह का स्वागत महिला मंडल की अध्यक्षा पूजा सिंह ने माल्यार्पण के साथ किया, महिला संयोजिका प्रतिभा सिंह ने गायत्री मंत्र का चद्दर ओढ़ाकर किया।
मुख्य अतिथि ने वर्तमान विश्व विभीषिका पर प्रकाश डालते हुए परस्पर सर्वे भवन्तु सुखिनः का आवाहन किया। होली मिलन समारोह में शक्तिपीठ के पुजारी स्वामी दयाल और श्याम पांडेय ने सबको तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की। संस्थापक ट्रस्टी राम चंद्र शुक्ल ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालक राम प्रसाद त्रिपाठी ने पर्व की प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वेश श्रीवास्तव, के के पांडेय, श्याम पांडेय, स्वामी दयाल, वंदना पांडेय, पुष्पा सिंह, अनुजा सिंह, लता सिंह, विनिता सिंह, नीलम सिंह, गुड्डन पांडेय, कविता, किरण, नीतू, अभिसारिका, सरिता, सत्यभामा, निरूपमा, अनीता पाल, आभा सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी बस्ती बीना सिंह,नीतू देवी, ममता रानी श्रीवास्तव, तारा पांडेय, नीलम मिश्रा, प्रभा शुक्ला सहित शक्तिपीठ के समस्त कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।



