रोजगार सेवकों के मानदेय का अविलम्ब हो भुगतान, कांग्रेस ने भेजा ज्ञापन
बस्ती, 18 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने मंगलवार को राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर रोजगार सेवकों का मानदेय तत्काल भुगतान की मांग की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि मनरेगा जैसी योजना का उद्देश्य ही गरीबों को आर्थिक सुरक्षा देना है, लेकिन भुगतान में देरी से योजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्री चौधरी ने कहा कि पिछले लगभग छ महीने से रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं मिला जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ज्ञापन देने के दौरान डीसी मनरेगा के देरी से आने के कारण कांग्रेसी उग्र हो गए और वही धरने पर बैठ गए। विकास भवन के मुख्य गेट को बंद कर बाहर एक घंटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी कर नाराजगी जाहिर की।

मीडिया दस्तक के चीफ एडिटर अशोक श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में 1992 से सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती, स्वतंत्र चेतना, जनकदम, 7 डेज नागरिक, पंजाब केसरी, वॉयस आफ मूंवमेन्ट, स्पष्ट आवाज जैसे अखबारों में योगदान देते हुये 10 सालों से खुद के मीडिया संस्थान ‘मीडिया दस्तक न्यूज’ का संचालन कर रहे हैं। वे बस्ती चेतना साप्ताहिक अखबार के संपादक भी हैं। अशोक श्रीवास्तव अपनी बेबाक शैली, निष्पक्षता और साफ सुथरी, इमानदार पत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं।




